रुड़की के लिए गौरव का क्षण! अमेरिकी यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट मिलने पर आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज का भव्य अभिनंदन!
ज्योतिष के क्षेत्र में योगदान को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, नगर की संस्थाओं ने दी बधाई
रूडकी संवाददाता | आसिफ खान
रुड़की। प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज को अमेरिका की यूनिवर्सिटी द्वारा दिल्ली में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान किए जाने पर रुड़की में हर्ष और उत्साह का माहौल है। ज्योतिष एवं ज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिले इस सम्मान को नगरवासियों ने गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनका अभिनंदन किया। विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने इसे रुड़की और उत्तराखंड के लिए सम्मान की बात बताया।
इसी क्रम में उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के प्रचार सचिव इमरान देशभक्त ज्योतिष सदन स्थित आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने फूलमाला पहनाकर, पटका एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया और इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर इमरान देशभक्त ने कहा कि आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज को मिला यह सम्मान उनके ज्ञान, साधना और ज्योतिष के क्षेत्र में किए गए योगदान की पहचान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उनके अनुसार, आचार्य जी को इस प्रकार का सम्मान मिलना प्रदेश के लिए विशेष उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज एक धर्माचार्य होने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलते हैं तथा सभी धर्मों के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखते हैं। यही कारण है कि विभिन्न वर्गों के लोग उनके सम्मान और उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।
इमरान देशभक्त ने कहा कि ज्योतिष के क्षेत्र में आचार्य जी के योगदान की सराहना देश-विदेश में हो रही है। मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने से उनकी उपलब्धियों को नई पहचान मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि आचार्य जी भविष्य में भी अपने ज्ञान, अनुभव और सामाजिक समरसता के संदेश से समाज को प्रेरित करते रहेंगे।
नगरवासियों के लिए गर्व की बात
आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज को मिली इस उपाधि पर नगर की विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे रुड़की के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया। सम्मान समारोह के दौरान आचार्य जी के प्रति सम्मान और शुभकामनाओं का भाव देखने को मिला। उनकी इस उपलब्धि को ज्ञान, ज्योतिष और सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में उनके योगदान के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।