रुड़की में स्टार न्यूज़ 11 की खबर से मचा हड़कंप! स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पतालों की आईपीडी सील!
मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ पर स्वास्थ्य विभाग का करारा प्रहार! अफजल हेल्थ केयर और आशा नर्सिंग होम पर गिरी गाज, संचालक पर दोगुना जुर्माना!
हरिद्वार/रूडकी संवाददाता | आसिफ खान
हरिद्वार | मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले अस्पताल संचालकों की अब खैर नहीं! रुड़की में अनियमित अस्पतालों के खिलाफ स्टार न्यूज़ 11 की मुहिम ने एक बार फिर बड़ा असर दिखाया है। बिना आवश्यक अनुमति, ऑपरेशन थिएटर में खामियों और मरीजों की सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवालों को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आखिरकार सख्त रुख अपना लिया है।
रामपुर स्थित अफजल हेल्थ केयर और आशा नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों अस्पतालों की आईपीडी सील कर दी। इसके साथ ही अस्पताल संचालक पर दोगुना जुर्माना भी ठोक दिया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से अस्पताल प्रबंधन में खलबली मच गई है।
सवाल यह है कि आखिर मरीजों की जिंदगी से जुड़े मामलों में लापरवाही की शिकायतें सामने आने के बाद ही विभाग क्यों हरकत में आता है? क्या अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी नहीं होनी चाहिए? इन सवालों के बीच स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई ने अनियमित अस्पताल संचालकों को कड़ा संदेश दिया है।
शिकायतों का अंबार, फिर स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा
जानकारी के अनुसार, रामपुर स्थित दोनों अस्पतालों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अस्पतालों की चिकित्सकीय व्यवस्थाओं और आवश्यक अनुमतियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार के सीएमओ डॉ. आरएस सोमवंशी के निर्देश पर एसीएमओ रमेश कुंवर ने टीम गठित की। टीम में राव अकरम, सुहैल और तोमर शामिल रहे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई करते हुए दोनों अस्पतालों की आईपीडी सील कर दी। साथ ही अस्पताल संचालक पर दोगुना जुर्माना लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अस्पतालों में नियमों की अनदेखी और मरीजों की सुरक्षा से जुड़े मामलों को अब हल्के में नहीं लिया जाएगा।
अफजल हेल्थ केयर का ओटी पहले भी हो चुका है सील
अफजल हेल्थ केयर का मामला कोई नया नहीं है। कुछ दिन पहले भी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में खामियां और अनियमितताएं सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ओटी को सील किया था।
अब एक बार फिर अफजल हेल्थ केयर के साथ आशा नर्सिंग होम पर कार्रवाई होने से अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया गया है कि दोनों अस्पतालों का संचालन एक ही संचालक करता है। ऐसे में दोनों अस्पतालों पर एक साथ हुई कार्रवाई ने संचालक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
लगातार शिकायतें, पहले ओटी पर कार्रवाई और अब आईपीडी सील—आखिर अस्पतालों की व्यवस्थाओं में ऐसी खामियां क्यों सामने आ रही हैं?
यह सवाल अब स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी उठ रहा है।
एसीएमओ का सख्त संदेश—शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई
एसीएमओ रमेश कुंवर ने बताया कि दोनों अस्पतालों के खिलाफ लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों के आधार पर टीम गठित कर जांच कराई गई, जिसके बाद दोनों अस्पतालों की आईपीडी सील करने की कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि अस्पताल संचालक पर दोगुना जुर्माना लगाया गया है, जिसे विभाग में जमा कराना होगा।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद अब अस्पताल संचालकों के सामने नियमों का पालन करने की चुनौती खड़ी हो गई है। विभाग की इस सख्ती को अनियमित चिकित्सा व्यवस्थाओं के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सीएमओ की दो टूक—मरीजों की जान से खिलवाड़ किया तो बख्शे नहीं जाएंगे
सीएमओ डॉ. आरएस सोमवंशी ने स्पष्ट किया कि बिना आवश्यक अनुमति और निर्धारित चिकित्सकीय व्यवस्थाओं के अस्पताल संचालित करने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने दोटूक कहा कि मरीजों की जान और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सीएमओ के इस बयान के बाद साफ है कि विभाग अब अनियमित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सख्त रुख अपनाने के मूड में है।
बड़ा सवाल: मरीजों की सुरक्षा से समझौता आखिर कब तक?
रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई ने एक बार फिर निजी अस्पतालों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मरीज अस्पतालों में बेहतर इलाज और सुरक्षित चिकित्सा व्यवस्था की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में यदि आवश्यक अनुमति और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें सामने आती हैं, तो उनकी जांच और जवाबदेही बेहद जरूरी है।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग की यह सख्ती केवल कार्रवाई तक सीमित रहती है या रुड़की में अनियमित अस्पतालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।
स्टार न्यूज़ 11 की मुहिम जारी—मरीजों की सुरक्षा से जुड़े मामलों को उजागर करना और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कराने की आवाज बुलंद करना हमारा संकल्प है।