ब्रेकिंग
ब्रेकिंग उत्तर प्रदेश

राम मंदिर की सुरक्षा होगी और मजबूत, यूपी सरकार ने 3 स्नाइपर राइफल खरीदने को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या स्थित राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 3 स्नाइपर राइफल खरीदने को मंजूरी दी है। इसके साथ निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 14 टेलीस्कोप सर्च मिरर भी खरीदे जाएंगे।

राम मंदिर की सुरक्षा होगी और मजबूत

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या स्थित राम मंदिर समेत संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत 3 स्नाइपर राइफल खरीदने को मंजूरी दी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक राइफल की कीमत करीब 10.76 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा सुरक्षा बलों की निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए 14 टेलीस्कोप सर्च मिरर खरीदने का भी निर्णय लिया गया है।

सरकार के इस कदम को अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को और आधुनिक एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर पहले से ही बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है।

न्यूज़ पोर्टल बनवाएं: 75339 28185