ब्रेकिंग
ब्रेकिंग राजनीति

गंगा तट पर गूंजा धामी के दीर्घायु का संकल्प

जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने श्री महाराजा अग्रसेन घाट पर किया मां गंगा का पूजन व दुग्धाभिषेक

हरिद्वार संवाददाता | आसिफ खान

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार में आस्था और शुभकामनाओं का संगम देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने श्री महाराजा अग्रसेन घाट पहुंचकर विधिवत मां गंगा का पूजन एवं दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गंगा पूजन के दौरान मदन कौशिक ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की भी कामना की। घाट पर धार्मिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकार प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिली है और उत्तराखंड को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मां गंगा की पावन धरती से मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई है। साथ ही प्रदेश में सुख-समृद्धि और जनकल्याण की भावना के साथ विकास का क्रम लगातार जारी रहने की प्रार्थना की गई।

गंगा तट पर जुटे भाजपा नेता और कार्यकर्ता

गंगा पूजन के अवसर पर मेयर नगर निगम हरिद्वार श्रीमती किरन जैसल, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला भाजपा महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा तरुण नय्यर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार अरोड़ा, दीपांशु विद्यार्थी सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

STAR NEWS 11 | हरिद्वार

न्यूज़ पोर्टल बनवाएं: 75339 28185